जेवर गैंगरेप और हत्या मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, एक को गोली लगी

नई दिल्ली: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जेवर के पास एक मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को पकड़कर जेवर गैंगरेप और हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है. इनमें से एक आरोपी को गोली लगी है. मुठभेड़ में करीब 25 राउंड फायरिंग हुई.

पकड़े गए आरोपियों के नाम राजू, राकेश, जय सिंह और दीपक है. आरोपियों को पकड़ते ही पुलिस उनको लेकर हरियाणा चली गई. आरोपी हरियाणा और राजस्थान के बताए जा रहे हैं. हरियाणा में पुलिस लूटे हुए सामान को रिकवर करने के लिए ले गई है. दो आरोपी फरार हो गए. सभी आरोपी बावरिया गिरोह के बताए जा रहे हैं.

24 मई को ग्रेटर नोएडा में जेवर के इलाके में हाईवे पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने कार से जा रहे दो परिवारों की चार महिला सदस्यों के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया. कार पर कुल आठ लोग सवार थे जिनमें चार महिलाएं थीं. इन लोगों से लूटपाट भी की गई थी. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया शकील की गोली मार कर हत्या कर दी थी.


पीड़ित महिलाओं ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की
इस मामले में नोएडा पुलिस ने महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दावा किया था कि उनके साथ रेप नहीं हुआ है. हालाकिं महिलाओं ने भी कई बार अपने बयान बदले. इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष यूपी के मुख्यमंत्री से भी मिला. पीड़ित महिलाओं ने ये कहते हुए खुदकुशी करने की कोशिश भी की कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. 24 मई की रात ये परिवार जेवर से बुलंदशहर जा रहा था तभी जेवर के पास ही ये घटना हुई. इस मामले ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

Source:-NDTV

Viewmore:-Turkey VPS Server and Turkey Dedicated server and Turkey Cloud Server