शिमला. दक्षिण मानसून के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। राज्य में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। अलग-अलग इलाकों में 1000 से ज्यादा लोग बाढ़ और बर्फबारी के चलते फंसे हैं। वायुसेना ने गुरुवार को कुल्लू के पास चंद्रताल से वायुसेना ने 3 बच्चों और 10 महिलाओं को एयरलिफ्ट कर बचाया।
करीब 500 लोग सूरज ताल झील और जिंगजिंग बार इलाके में फंसे
इससे पहले गुरुवार सुबह वायुसेना ने कुल्लू में 9 लोगों का रेस्क्यू किया। इनमें तीन जर्मन नागरिक भी शामिल थे। वायुसेना के मुताबिक, लाहौल वैली में रेस्क्यू के लिए 2 चेतक हेलीकॉप्टर लगे हैं। करीब 500 लोग सूरज ताल झील और जिंगजिंग बार इलाके में फंसे हैं।
इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के 300 मजदूर भी 22 सितंबर से यहां फंसे हैं।बीआरओ इन मजदूरों तक खाना, दवाईयां और हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
अपर मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने बताया कि बुधवार तक 898 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 12 विदेशी सैलानी भी थे। रेस्क्यू से जुड़े एक अफसर के मुताबिक, पिछले दो दिनों में रोहतांग टनल से सड़क पर फंसे 700 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
ज्यादातर लोग जो बारालाचा दर्रा के पास फंसे हैं, वे मनाली से लेह (जम्मू कश्मीर) की यात्रा पर निकले थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि राज्य में करीब भारी बारिश और बाढ़ से 1,250 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
Source: bhaskar.com
Where to Buy USA Dedicated Server
Where to Buy USA VPS Server